independenceday-2016

पत्र सूचना कार्यालय

भारत सरकार

Ministry of Culture

संस्कृति मंत्रालय के संकल्प पर्व में नृत्य, संगीत व पेंटिंग के माध्यम से नये भारत की छवि प्रस्तुत की गयी

Posted On :16, August 2017 09:35 IST

        संस्कृति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के आईजीएनसीए, जनपथ में आज एक बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका नाम था संकल्प पर्व-संकल्प से सिद्धि। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित मधुप मुद्गल द्वारा गांधी और निर्गुण भजनों के गायन से हुई। इसकी जुगलबंदी श्री मानव गुप्ता ने भारत छोड़ो विषय को एक कैनवस पर रंगीन तस्वीरों से उतार कर की। संस्कृति मंत्रालय के जोनल केन्द्रों के लोक और शास्त्रीय नृत्कों ने आजादी के थीम पर आधारित प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंत में सूफी संगीतकार इंदिरा नायक ने संकल्प की शपथ के साथ अपनी प्रस्तुति दी।         संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा संकल्प पर्व के मुख्य अतिथि थे अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं तथा अन्य लोगों से 2022 तक नये भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। नये भारत (2017-2022) की परिकल्पना ऐसे भारत की है जो गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, संप्रदायवाद, जातिवाद और अस्वच्छता से मुक्त होगा।         प्रतिभागियों ने, “आइये, हमलोग 2022 तक नये भारत के निर्माण का संकल्प लें, जो एक स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, संप्रदायवाद मुक्त भारत और जातिवाद मुक्त भारत हो।”  

***

 

वीएल/डीएस/एके – 3430